गोरखपुर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और नशा मुक्त भारत बनाने के क्रम में एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम 2026-27 का किया गया आयोजन
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम 2026-27 का आयोजन बलरामपुर विज्ञान युथ क्लब ट्रस्ट के तत्वावधान में एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम ऑर्गनाइजर अवनीश पाठक द्वारा जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, गोरखपुर के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
स्कूल के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशवासियों से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील मिश्रा सहित हरिओम जायसवाल,आराध्या पांडे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, रजत द्विवेदी, आयुष सिंह, प्रियांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक कर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
From our city to the world · Fair, fearless, with you



Reader comments
Views उपलब्ध नहींबिना login अपना नाम भरकर टिप्पणी या जवाब लिखें। सभ्य और विषय से संबंधित भाषा रखें। टिप्पणियाँ और जवाब तुरंत प्रकाशित होते हैं। निजी जानकारी साझा न करें; Admin अनुपयुक्त सामग्री हटा सकते हैं।
Be the first to comment on this article.