महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के झरवलिया गांव में गौशाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे बंदी गांव निवासी मोतीलाल पासवान की पत्नी हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें एंबुलेंस के जरिए CHC निचलौल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।