गोरखपुर के मोहद्दीपुर में आधी रात के बाद भी भीषण जाम, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें

गोरखपुर। शहर के मोहद्दीपुर इलाके में देर रात तक भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई। रात 12 बजे के बाद भी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहनों की लंबी कतारों के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहद्दीपुर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भारी भीड़ के कारण सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। देर रात तक जाम जारी रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

फिलहाल मोहद्दीपुर में यातायात सामान्य नहीं हुआ है। लोगों को इस रास्ते से गुजरते समय अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी जाती है।